Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना–कांगड़ा रेल लाइन सर्वे के लिए रेल मंत्री से मिले अनुराग ठाकुर और राजीव भारद्वाज

Shimla,12 August-हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज ने आज केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ऊना से कांगड़ा के बीच कुन्नाह होते हुए नई रेल लाइन के सर्वे की मांग रखी। यह प्रस्तावित रेल मार्ग हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा को सीधे देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ेगा, जिससे छात्रों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों, सैनिकों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

देवी सर्किट के रूप में होगी रेल लाइन का विकास

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूती उसकी रेल और सड़क कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। नई रेल लाइन से न केवल सड़क यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति में भी तेजी आएगी। यह मार्ग देवी सर्किट के रूप में कालेश्वर महादेव, ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी, बगलामुखी, बज्रेश्वरी, चामुंडा देवी, मसरूर मंदिर और बाबा बालकनाथ मंदिर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा। साथ ही, NIT, IIIT, मेडिकल कॉलेज और सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों के हज़ारों छात्रों को भी लाभ मिलेगा।”

 राजीव भारद्वाज ने कहा, “कांगड़ा जिला धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां दलाई लामा जी का निवास, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, पौंग बांध और धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजनाएं जैसे प्रमुख स्थल हैं। नई रेल लाइन से इन सभी स्थलों तक आसान पहुंच संभव होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के राजस्व और आर्थिक अवसरों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।”

दोनों सांसदों ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्री शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण परियोजना के सर्वे की स्वीकृति प्रदान करेंगे, जिससे हिमाचल प्रदेश में संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.