Facebook-f Youtube X-twitter

ICICI बैंक का बड़ा झटका : अब सेविंग्स अकाउंट में रखना होगा 5 गुना ज्यादा पैसा

नई दिल्ली |  बैंकिंग ग्राहकों के लिए न्यूनतम बैलेंस को लेकर चल रही चर्चा के बीच रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साफ कर दिया है कि बैंकों के न्यूनतम बैलेंस नियमों में वह कोई दखल नहीं देगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह पूरी तरह बैंकों का अधिकार है कि वे ग्राहकों से कितना न्यूनतम बैलेंस रखने को कहेंगे।

इसी बीच, आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त 2025 से नए बचत खाते खोलने वालों के लिए न्यूनतम औसत मासिक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मेट्रो और शहरी शाखाओं में यह राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 5,000 रुपये की जगह अब 25,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 रुपये रखना अनिवार्य होगा।

यह नया नियम केवल 1 अगस्त 2025 के बाद नए खाता धारकों पर लागू होगा। मौजूदा ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई बदलाव नहीं है, लेकिन भविष्य में बैंक नियमों में परिवर्तन कर सकता है। न्यूनतम बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से मध्यम और निम्न आय वर्ग के ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। वहीं, आरबीआई का कहना है कि कुछ बैंक केवल 2,000 रुपये का न्यूनतम बैलेंस रखते हैं या कुछ पूरी तरह छूट देते हैं, इसलिए यह निर्णय पूरी तरह बैंकों के हाथ में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.