Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश और भूस्खलन से ठप पड़ा पहाड़ी पर्यटन… कारोबारी मदद की आस में

Shimla, Sanju

लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं ने इस सीजन पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया है। सड़क मार्गों के बार-बार बाधित होने और मौसम विभाग की चेतावनियों के कारण प्रदेश में पर्यटकों का आना लगभग बंद हो गया है।

जुलाई–अगस्त का समय आमतौर पर पर्यटन सीजन का पीक माना जाता है, लेकिन इस बार होटल खाली हैं, टैक्सी स्टैंड सुनसान हैं और बाजारों की रौनक गायब है। कारोबारियों के मुताबिक, हालात इतने खराब हैं कि यह सीजन कोरोना काल से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रहा है।

प्रदेश के कई प्रमुख पर्यटन मार्ग भूस्खलन के कारण लंबे समय से बंद हैं। कुछ रास्ते बहाल होते ही फिर से मलबा आने से यातायात बाधित हो जाता है, जिससे पर्यटक सुरक्षा कारणों से यात्रा टाल रहे हैं। होटल मालिक, रेस्टोरेंट संचालक और टूर ऑपरेटर अब सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं, ताकि वे कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च पूरे कर सकें।

प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहले कोरोना ने आर्थिक स्थिति खराब की, अब बारिश और भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दीं। बैंक की किश्तें और स्टाफ का वेतन देना कठिन हो गया है।पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से समय पर आर्थिक सहायता और ऋण अदायगी में राहत जैसे कदम उठाने की अपील की है, ताकि इस मुश्किल दौर से पार पाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.