Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टकोली टोल प्लाज़ा अस्थायी तौर पर बंद करने की मांग, ब्रिगेडियर खुशाल ने गडकरी को लिखा पत्र

Mandi, Dharamveer

कारगिल हीरो और मंडी संसदीय सीट से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर टकोली टोल प्लाज़ा को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंडी जिला प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों को भी भेजी है।

ब्रिगेडियर ठाकुर ने डीसी मंडी से अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टोल बंद करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इस बार की प्राकृतिक आपदा वर्ष 2023 से भी बड़ी है। 2023 में भी ऐसी स्थिति में तत्कालीन डीसी ने टोल प्लाज़ा को अस्थायी रूप से बंद किया था, इसलिए इस बार भी संवेदनशील निर्णय लिया जाना चाहिए।

जब सड़क की हालत खराब है तो टोल क्यों?

ब्रिगेडियर ठाकुर के अनुसार मंडी से कुल्लू तक हाईवे पर सफर करना किसी जोखिम भरी चुनौती से कम नहीं है। जगह-जगह सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, कई घंटों तक लोग जाम में फंस रहे हैं, और फल-सब्जी लाने वाले वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस हालत में टोल वसूलना अनुचित है और लोगों में गहरा आक्रोश है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 32 बोर पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, हाजीपुर। असामाजिक तत्वों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर...

सीएम और नीरज भारती की टिप्पणीयों ने सरकार के नशामुक्त अभियान की खोल दी पोल-जयराम ठाकुर 

चौक चौराहों पर जो चर्चा थी उसे अब कांग्रेसी खुलकर लग गए हैं कहने Summer express/मंडी,धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच हो रही टिप्पणीयों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि...

दिल्ली में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क पार कर रहे परिवार के 4 सदस्य घायल, चालक गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में शाम एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए...

हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले  सुक्खू, ‘राज्य में कानून हाथ में लेने की किसी को नहीं इजाजत’

Summer express/शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को समर फेस्टिवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हर साल समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है. अब समर फेस्टिवल में एक और कार्यक्रम जोड़ा गया है. प्रदेश में नशा मुक्ति का संदेश...

अंबाला में 110 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Summer express, अंकुर कपूर यमुनानगर | हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने कार्यवाही करते हुए 110 ग्राम हिरोईन के मामले में एक महीला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.