Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप-D कर्मियों की रुकी सैलरी जारी

हरियाणा  |  हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए रुकी हुई सैलरी जारी करने का फैसला किया है। 2023 में भर्ती होकर 24 दिसंबर 2024 तक पोस्टिंग पाने वाले कर्मचारियों को जॉइनिंग में देरी के कारण अटकी तनख्वाह अब एकमुश्त मिलेगी।

मानव संसाधन विभाग ने आदेश में साफ किया है कि पुराने कार्यालय से रिलीव होने का दिन ही जॉइनिंग डेट मानी जाएगी और बीच का गैप टाइम भी सेवा अवधि में जोड़ा जाएगा। इससे कर्मचारियों की नौकरी पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

यह भर्ती हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 2023 में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के जरिए 13,536 पदों पर की थी। नए आदेश के तहत संबंधित अवधि की सैलरी भी कर्मचारियों को दी जाएगी।

कर्मचारी लंबे समय से मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य सरकारी माध्यमों से अपनी समस्या रख रहे थे। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए यह राहत भरा कदम उठाया है और सभी विभागों को इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 32 बोर पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, हाजीपुर। असामाजिक तत्वों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर...

सीएम और नीरज भारती की टिप्पणीयों ने सरकार के नशामुक्त अभियान की खोल दी पोल-जयराम ठाकुर 

चौक चौराहों पर जो चर्चा थी उसे अब कांग्रेसी खुलकर लग गए हैं कहने Summer express/मंडी,धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच हो रही टिप्पणीयों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि...

दिल्ली में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क पार कर रहे परिवार के 4 सदस्य घायल, चालक गिरफ्तार

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में शाम एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए...

हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले  सुक्खू, ‘राज्य में कानून हाथ में लेने की किसी को नहीं इजाजत’

Summer express/शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को समर फेस्टिवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हर साल समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है. अब समर फेस्टिवल में एक और कार्यक्रम जोड़ा गया है. प्रदेश में नशा मुक्ति का संदेश...

अंबाला में 110 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Summer express, अंकुर कपूर यमुनानगर | हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की अंबाला यूनिट ने कार्यवाही करते हुए 110 ग्राम हिरोईन के मामले में एक महीला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.