बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में सराय गांव के पास स्थित ओमैक्स फ्लैट्स में मंगलवार को वैवाहिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। घरेलू कलह से परेशान पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका अनुपम और उसका पति अनुभव शादी के महज़ पांच महीने बाद ही अलग रहने लगे थे। अनुपम को पति के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि लगातार बढ़ते तनाव और विवाद से तंग आकर अनुभव ने पत्नी की हत्या कर दी।
दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।