Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी पर उठाए गंभीर सवाल

पंचकूला | पंचकूला के सेक्टर एक में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों और प्रचार के कारण मुख्य चुनाव आयोग और हरियाणा चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को भी निशाना बनाया और कहा कि बिना ठोस तथ्यों के ऐसे गंभीर आरोप लगाना गलत है। बड़ौली ने कहा कि आरोप लगाने से पहले आवश्यक है कि वोट चोरी के पीछे की सच्चाई और प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की बेतुकी और भ्रमित करने वाली बातों से आम जनता गुमराह नहीं होगी। भारत के वोटर जागरूक हैं, लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और सही समय पर अपना वोट डालते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर सूची में बदलाव और वोट जोड़ने-कटने की प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी और पारदर्शी है, जिसे चुनाव आयोग कड़ाई से लागू करता है। इस प्रक्रिया में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं।

बड़ौली ने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से वोटर सूची में बदलाव होता है, जो सभी पार्टियों के लिए समान है और यह लंबे समय से चला आ रहा है। उन्होंने 2014 के बाद हुए तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की लगातार हार को राहुल गांधी की बौखलाहट और उनके बयानबाजी का कारण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.