Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BJP ने पेखुबेला प्रोजेक्ट को लेकर लगाए आरोप, कहा भ्रष्ट अधिकारियों को मलाईदार पद दे रही सरकार 

Shimla, Sanju

पूर्व उद्योग मंत्री और भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पेखुबेला प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश सरकार और अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 32 मेगावाट क्षमता वाला यह बिजली प्रोजेक्ट पानी में डूबने से अब केवल 12–14 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन कर पा रहा है।

बिक्रम ठाकुर के अनुसार ड्रेनेज व्यवस्था का ध्यान न रखने के कारण कंट्रोल रूम में पानी भर गया, जिससे सभी 10 इनवर्टर खराब हो गए। इनके मरम्मत कार्य में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए प्लांट को जानबूझकर जीरो लेवल पर बनाया गया।भाजपा विधायक ने दावा किया कि एसजेवीएनएल ने प्रदेश सरकार को 2.57 रुपये प्रति यूनिट की दर से 210 मेगावाट बिजली देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अधिकारियों ने ठुकरा दिया। इससे प्रदेश को 500–600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें सरकार मलाईदार पदों पर तैनात कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आरोपों पर पलटवार

लोकसभा चुनाव में कथित गड़बड़ी के कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार है, ऐसे में अगर गड़बड़ी हुई है तो इसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। मंडी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि प्रतिभा सिंह की जीत के समय क्या वोटें खरीदी गई थीं?ठाकुर ने कांग्रेस के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपनी जीत को जनादेश और हार को गड़बड़ी बताना सही नहीं है। उन्होंने देहरा उपचुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से लोगों के खातों में सीधे पैसे डालने वाली सरकार अब चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा प्रभावित 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी भूमि, राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान की सिफारिश

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून के दौरान चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और...

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.