Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीत हेयर के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने पहली बार स्टेडियम के अंदर टेस्ट मैच देखा

Summer express, मोहाली I पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव एवं लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर के निमंत्रण पर आज बरनाला के सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आनंद लिया। मीत हेयर और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल ने विद्यार्थियों के साथ युवराज सिंह स्टैंड में बैठकर मैच देखा। भारत ने यह टेस्ट मैच एक पारी और 300 रन से जीत लिया।

बरनाला के स्कूल ऑफ एमिनेंस तथा विभिन्न सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने आज क्रिकेट स्टेडियम में पूरे दिन उत्साह का माहौल बनाए रखा और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। युवराज सिंह स्टैंड में बैठे विद्यार्थियों से विशेष रूप से मिलने पहुंचे मीत हेयर ने उनके साथ बैठकर दूसरे सत्र के खेल का आनंद लिया। विद्यार्थी बेहद उत्साहित थे और उन्होंने खिलाड़ियों तथा टीम के समर्थन में बैनर और पोस्टर तैयार किए हुए थे।
सभी विद्यार्थी पहली बार स्टेडियम के अंदर मैच देखने पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने मीत हेयर और पीसीए का विशेष धन्यवाद किया। विद्यार्थियों ने शुभमन गिल के पिता से अपने पोस्टरों पर ऑटोग्राफ भी लिए।

मीत हेयर ने पीसीए की ओर से सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जब वे अपनी टीम को मैदान में खेलते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

मीत हेयर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के लिए मैच देखने का यह एक सुनहरा अवसर था, जिसके लिए पीसीए की ओर से बेहतरीन प्रबंध किए गए।

विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई तथा दोपहर के भोजन और जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त पीसीए की ओर से स्मृति-चिह्न के रूप में टी-शर्ट भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बरनाला के जिला खेल प्रबंधक सिमरदीप सिंह तथा विभिन्न स्कूलों के प्रभारी भी उपस्थित थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.