लुधियाना | पंजाब के लुधियाना जिले के गांव जागपुर (मुल्लापुर दाखा) में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची टेंपो के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक सब्जी विक्रेता टेंपो से सब्जियां बेच रहा था। तभी दो महिलाएं उससे सब्जियां खरीद रही थीं और वहीं बच्ची खेल रही थी। अचानक बच्ची टेंपो के ठीक सामने आ गई, जिसे ड्राइवर नजरअंदाज कर गया। जैसे ही टेंपो आगे बढ़ा, बच्ची उसके नीचे आ गई। पहला टायर बच्ची के ऊपर से गुजरा, और ड्राइवर समझ पाता उससे पहले ही दूसरा टायर भी उस मासूम पर चल गया।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तुरंत टेंपो रोका और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में शोक की लहर है, और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।