Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज ने कांग्रेस-पाकिस्तान पर बोला कड़ा बयान

अंबाला | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर अध्यक्षों की नई सूची जारी करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में संगठनात्मक नियुक्तियाँ नीचे से ऊपर की ओर होती हैं, लेकिन कांग्रेस में ये ऊपर से नीचे थोपे जा रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि यह पार्टी लंबे समय से बिना ठोस संगठन के ही चल रही थी।

मजाकिया अंदाज में विज ने कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना घी की एजेंसी बांटने से की और कहा, “पहले राष्ट्रीय स्तर पर एजेंसी, फिर राज्य, अब जिला—शायद जल्द ही स्थानीय स्तर पर भी।”

इसके अलावा, पाकिस्तान की धमकियों पर अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाया। सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ‘सबक सिखाने’ वाले बयान पर उन्होंने कहा, “भारत किसी भी गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। पाकिस्तान के नेता केवल अपनी कुर्सी बचाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान देते हैं।”

अनिल विज ने आगे कहा कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट, महंगाई और खाद्य संकट का सामना कर रहा है और ऐसे बयान उसके अंदरूनी दबाव को छिपाने का तरीका हैं। उन्होंने याद दिलाया कि ‘ऑपरेशन सिंधूर’ के जरिए भारत ने पहले ही पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था, लेकिन अब भी उन्हें होश नहीं आया।

यह बयान राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों ही स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां अनिल विज ने कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों पर निशाना साधते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत किसी भी तरह की धमकियों से डरने वाला नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में जिम से निकलते कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express ,यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में  ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस कारोबार से जुड़े व्यवसायी हरभजन सिंह उर्फ यदि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब हरभजन सिंह वर्कआउट करने के बाद जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां...

पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद: फायरिंग में एक घायल, दो की पिटाई

Summer express , पानीपत। नूरवाला क्षेत्र की गीता कॉलोनी में  देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल...

पिहोवा लूटकांड: पुलिस हिरासत से भागने लगा आरोपी, पैर में लगी गोली

summer express, पिहोवा। पिहोवा में दो लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर आरोपी नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए...

धौज स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर गर्भवती की डिलीवरी, स्टाफ नदारद

Summer express, फरीदाबाद। धौज स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला की स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही डिलीवरी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, उस दौरान...

सीवन में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

Summer express ,कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के सीवन में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर स्कूल जा रही दोनों छात्राओं को सीवन के मुख्य बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.