Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगन्नाथ मंदिर के पास मिली धमकी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

पुरी  | ओडिशा के पुरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पास बुधवार (13 अगस्त) को धमकी भरे संदेश लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। मंदिर के पास बाली साही स्थित मां बूढ़ी ठकुराणी मंदिर की दीवारों पर यह संदेश लिखा पाया गया, जिसमें आतंकवादियों द्वारा मंदिर को ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई थी। संदेश में कुछ फोन नंबर और प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल था।

पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में धमकी मंगलवार रात को लिखी गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है और संभावित आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

एसपी मिश्रा ने बताया कि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस सतर्कता बरत रही है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

यह घटना स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई है, इसलिए पूरे पुरी जिले में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा बलों और प्रशासन ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने जनता से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ‘डबल डोमिसाइल’ पर शिकंजा एमबीबीएस दाखिले से 25 अभ्यर्थी बाहर

दूसरे राज्यों की कोटा सीटों के लिए भी आवेदन करने का मामलासमर न्यूज | फरीदकोटबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस दाखिले में ‘डबल डोमिसाइल’ के मामले में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब के 85 प्रतिशत राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जांच में सामने आया...

ईडी पर पलटवार: अमन अरोड़ा और धालीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

समर न्यूज | चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसी पर पलटवार किया है।पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी को...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

Summer express/ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम...

रामपुर पुल की बदहाली पर विधानसभा में उठा सवाल, सत्ती बोले- तीन साल से जनता क्यों भुगत रही परेशानी

Summer express/ऊना, राकेश-:संतोषगढ़ रोड पर रामपुर में क्षतिग्रस्त पुल का मामला एक बार फिर विधानसभा में उठने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या चर्चा में आ गई है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में पुल के पुनर्निर्माण में हो रही देरी...

अंबाला में किसान जागरूकता कार्यक्रम, 10 विभागों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। शहर की फल एवं सब्जी मंडी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह और संबंधित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.