Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथली खड्ड के बोर से बरसात में भी मिलेगी हमीरपुर को निर्बाध पेयजल आपूर्ति

Hamirpur, Arvind-बरसात के मौसम में नदी-नालों में गाद आने से प्रभावित होने वाली हमीरपुर शहर की पेयजल आपूर्ति का स्थायी समाधान अब बोर सिस्टम से किया जाएगा। जल शक्ति विभाग ने हथली खड्ड के पास तीन बोर तैयार किए हैं, जिनसे बरसात में भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग पेयजल भंडारण टैंकों के पास भी बोर करने की संभावनाएं तलाश रहा है, ताकि पानी सीधे टैंकों में पहुंचाया जा सके और बारिश के दो महीनों में शहर को पानी की किल्लत से राहत मिले।मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने यह पहल शुरू की है। वर्तमान में शहर की पानी की जरूरत ब्यास नदी प्रोजेक्ट से पूरी होती है, लेकिन बरसात में कई बार गाद भरने से पानी लिफ्ट करना संभव नहीं होता, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। एक दिन की कमी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है।जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता ई. रोहित दूबे ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी बोर लगाने के विकल्प पर काम हो रहा है, ताकि भविष्य में पेयजल संकट न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.