Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: झज्जर-खरखौदा बनेगा औद्योगिक हब

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले से बड़ी औद्योगिक खबर सामने आई है। औद्योगिक संरचना विकास निगम (HSIIDC) ने खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (IMT) के फेज-2 विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विस्तार में करीब 5800 एकड़ जमीन शामिल होगी, जिसमें झज्जर और सोनीपत के कई गांवों की जमीन चिन्हित की गई है।

पहले चरण में जमीन का मूल्यांकन किया जाएगा और इसके लिए HSIIDC ने गर्ग एसोसिएट्स को काम सौंपा है। अधिकारियों के अनुसार, IMT का यह विस्तार दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे भविष्य में स्थापित होने वाले उद्योगों को दोनों एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिलेगा।

IMT खरखौदा के पहले चरण में मारुति, यूनो मिंडा और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के प्लांट स्थापित हो चुके हैं। इसके बाद इलाके में जमीन के दाम 8 से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गए हैं। HSIIDC का मानना है कि फेज-2 विस्तार से प्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, झज्जर के छह गांवों में 3,625 एकड़ और सोनीपत के पांच गांवों में 2,175 एकड़ जमीन विस्तार में शामिल होगी। किसानों और स्थानीय लोगों को इस प्रक्रिया के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।

IMT खरखौदा का यह विस्तार प्रदेश की औद्योगिक विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा। यह योजना झज्जर और सोनीपत के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य को बदल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.