Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रजनीकांत-नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर ‘कुली’ रिलीज, थिएटर्स में दिखा जबरदस्त क्रेज

14 August, 2025

सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लोकेश कनगराज के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी। विजयवाड़ा में सुबह 6 बजे हुए प्रीमियर शो में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी, पोस्टर्स और कटआउट्स के साथ तालियों और हूटिंग से थिएटर गूंज उठा।

फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, उपेंद्र और रेबा मोनिका जॉन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आमिर खान कैमियो में नजर आते हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का संगीत दिया है।कहानी में रजनीकांत ‘देवा’ के किरदार में हैं—एक गोल्ड स्मगलर, जो बदला लेने के लिए नए और नकारात्मक अंदाज में सामने आता है। नागार्जुन खतरनाक खलनायक ‘साइमन’ के रूप में फिल्म का अहम हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे रजनीकांत की ‘कबाली’ के बाद उनकी सबसे बेहतरीन फिल्म बताया और नागार्जुन को फिल्म की ‘बैकबोन’ कहा।कुली’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की ‘वॉर 2’ से सीधी टक्कर ले रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.