Chandigarh, 14 August
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को पंचकूला के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका, लंगर सेवा की और कीर्तन सुना। वाड्रा ने कहा कि उनका यह दौरा निजी था और वे देश में शांति व भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।
मीडिया से बातचीत में वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वे 24 बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हो चुके हैं और बीस साल पुराने मामले में सभी सवालों के जवाब व सबूत दे चुके हैं। वाड्रा ने राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनता को उनकी मेहनत को समझना चाहिए, वरना सरकार गलत तरीकों से चुनाव जीतती रहेगी।