Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में भागलपुर का लाल शहीद

जम्मू-कश्मीर | जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में मंगलवार देर रात आतंकियों से मुठभेड़ में बिहार के भागलपुर जिले के चापर गांव के जवान अंकित यादव (35) शहीद हो गए। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, टिका पोस्ट पर आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन गोलीबारी में अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत AIP-06 और फिर देवी पोस्ट ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह 6:15 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार तक पहुंची शहादत की खबर
सेना अधिकारियों ने बुधवार सुबह 10 बजे शहीद जवान के बड़े भाई निरंजन यादव को सूचना दी। अंकित की वृद्ध मां सविता देवी और पिता लक्ष्मी यादव को यह खबर अभी तक नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि बेटे के जाने का सदमा वे सहन नहीं कर पाएंगे।

“हमें छोटे भाई की शहादत पर गर्व है,” – बड़े भाई निरंजन यादव ने कहा। उन्होंने बताया कि अंकित एक माह पहले ही मेरठ से ट्रांसफर होकर कश्मीर आए थे और 15 दिन पहले ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटे थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को समर्पित करेंगे संजौली का आधुनिक एसपीएम खेल मैदान, तैयारियां अंतिम चरण में

Summer express/शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 8 जून को होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस आधुनिक खेल मैदान को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिमला शहरी विधानसभा...

हिसार मॉर्च्युरी में लापरवाही का मामला, महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया

Summer express, हिसार। हिसार स्थित मॉर्च्युरी में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्रीजर में रखे एक महिला के शव को चूहों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे परिजनों में भारी रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए...

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा...

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और बेटे को गोली मारने का आरोप

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जवान बेटे को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.