Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में जन्माष्टमी पर ‘सुंदर राधा – नटखट कान्हा’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन जीता

Shimla, 15 August

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिमला एक्टिंग एकेडमी ने “सुंदर राधा – नटखट कान्हा” फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी तन्महिनंद महाराज जी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती तरुणा मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती पूनिमा शर्मा ने किया।

परिणाम:

  • सुंदर राधा श्रेणी – विजेता: ऋषिका | प्रथम रनर-अप: आयुषी
  • नटखट कान्हा श्रेणी – विजेता: कुंज शर्मा | प्रथम रनर-अप: अद्विक

इस सफल आयोजन में अध्यक्ष विकास गौतमक्रिएटिव डायरेक्टर रुपेश भीमटाकार्यक्रम संयोजिका सेजल रावतसमन्वयक नरेश के. मिन्चा और श्री ललित ठाकुर का विशेष योगदान रहा।नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल रहा, और उपस्थित लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

शिमला एक्टिंग एकेडमी बच्चों के लिए Acting, Personality Development, Dance, Guitar, Art & Craft जैसी हॉबी क्लासेस संचालित करती है। साथ ही, 16 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए 3 माह का सर्टिफिकेट एक्टिंग कोर्स भी उपलब्ध है, जो वीकेंड और रेगुलर – दोनों मोड में आयोजित होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.