Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में रोडवेज की सख्त चेकिंग, बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना

रेवाड़ी  | हरियाणा रोडवेज की झोंटा फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को जिले में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 से अधिक बसों की गहन जांच की गई और बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से 2,500 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

झोंटा फ्लाइंग टीम के इंचार्ज मधुसूदन ने बताया कि विभाग की ओर से बसों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाता है। औसतन रोजाना 4 से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना बेटिकट यात्रियों से वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि आज भी सुबह से कई बसों की जांच की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूल किया गया।

परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले टिकट जरूर लें। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और ज्यादा सख्त किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.