Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, 24 घंटे में 49 लोगों की मौत

नई दिल्ली | पाकिस्तान में अचानक आई मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने चारों ओर तबाही मचा दी है। बीते 24 घंटों में देशभर से कम से कम 49 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 1,300 से ज्यादा पर्यटकों को घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया।

सबसे ज्यादा तबाही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हुई है। जुलाई से अब तक पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से 360 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

बादल फटने से बढ़ा संकट

स्थानीय प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के गजर जिले में अचानक आई बाढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़ में महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की जान चली गई। 17 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बट्टाग्राम जिले में भी बाढ़ से 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 18 लोग अब तक लापता हैं।

पर्यटक भी फंसे, हाईवे बंद

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई। मनसेहरा जिले की सिरान घाटी में अचानक आए भूस्खलन और बाढ़ के कारण 1,300 पर्यटक घंटों तक फंसे रहे। बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला।

बारिश और भूस्खलन से कराकोरम हाईवे भी कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया है। यह वही सड़क है जो पाकिस्तान को चीन से जोड़ती है और जिसे पर्यटक यात्रा के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.