Facebook-f Youtube X-twitter

मोदी का बड़ा ऐलान, 2047 तक भारत बनेगा विकसित

नई दिल्ली | वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका की शुल्क नीति से भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। जानकारों का मानना है कि इनसे निपटने का रास्ता केवल आर्थिक सुधारों को और आगे बढ़ाने से ही निकलेगा।

इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में अगले दौर के आर्थिक सुधारों की गति तेज करने का ऐलान किया। इसके लिए उन्होंने एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की, जिसका मकसद भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है।

क्या होगा फायदा?

प्रधानमंत्री ने बताया कि नई टास्क फोर्स मौजूदा नियम-कानून और नीतियों की समीक्षा कर उन्हें 21वीं सदी की वैश्विक परिस्थितियों के अनुकूल बनाएगी। इससे स्टार्टअप्स, लघु व गृह उद्योग और उद्यमियों के लिए काम करना आसान होगा, अनुपालन का बोझ घटेगा और निर्यात को नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं को भविष्य संवारने का भरोसा देगा और कारोबारी माहौल को निवेश व नवाचार के लिए और अनुकूल बनाएगा।

खत्म होंगे अनावश्यक कानून

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि टास्क फोर्स की सिफारिशें व्यापक होंगी। विशेषकर, उन पुराने कानूनों को खत्म करने पर जोर होगा जिनके कारण छोटी-छोटी बातों पर नागरिकों को जेल भेज दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे “अनावश्यक कानून” देश के नागरिकों पर बोझ हैं और इन्हें अब समाप्त होना चाहिए।

पृष्ठभूमि

पिछले दो दशकों में कई समितियां और नीति आयोग सुधारों के लिए सुझाव देते रहे हैं। हालांकि, बैंकिंग, बीमा, कृषि, श्रम और भूमि सुधार जैसे अहम क्षेत्रों में घोषणाओं के बावजूद ठोस प्रगति नहीं हो पाई। मोदी सरकार अब इन सुधारों को तेज रफ्तार देने के इरादे से आगे बढ़ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.