Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, तरुण ठाकुर जिला सिरमौर की तहसील राजगढ़ के गांव चोगटाली का रहने वाला है और वर्तमान में रोहड़ू स्थित एक बैंक शाखा में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से चिट्टा (हेरोइन) की अवैध खरीद-फरोख्त में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि आरोपी का सीधा संपर्क पंजाब के अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी से था। दोनों के बीच नशे के कारोबार को लेकर नियमित संपर्क बना हुआ था। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह भी पाया कि इनके बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेन-देन होता था, जिससे इस नेटवर्क के संगठित होने की पुष्टि हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच विधायक विकास सहारण ने सरकार पर बोला हमला

summer express , बलिंदर कुमार, कलायत। सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच कांग्रेस के कलायत विधायक विकास सहारण बुधवार को कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है और...

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UPPK के पांच उग्रवादी गिरफ्तार

summer express , इंफाल। मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इंफाल घाटी के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (UPPK) से जुड़े पांच उग्रवादियों...

राजपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रंगीन चमचम का 65 किलो स्टॉक जब्त

summer express , राजपुरा (पटियाला)। लक्कड़ मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से 65 किलो रंगीन चमचम का स्टॉक जब्त किया गया। मिठाई में इस्तेमाल किए गए रंग को लेकर टीम को अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग की आशंका...

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.