Facebook-f Youtube X-twitter

अमेरिका में थोक महंगाई उछली, फेड की दर कटौती पर संशय

अमेरिका  | अमेरिका में जुलाई महीने में थोक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में उम्मीद से तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना पर असर पड़ सकता है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (BLS) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) जुलाई में 0.9% बढ़ा, जबकि विशेषज्ञों का अनुमान केवल 0.2% था।

खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर कोर PPI भी 0.9% बढ़ा, जो अनुमानित 0.3% से कई गुना अधिक है। व्यापार सेवाओं और मशीनरी के थोक कारोबार में तेज वृद्धि ने भी सूचकांक को ऊपर धकेला। वार्षिक आधार पर हेडलाइन PPI 3.3% बढ़ा, जो फरवरी के बाद सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है और फेड के 2% मुद्रास्फीति लक्ष्य से कहीं ऊपर है।

इस बढ़ोतरी में सेवाओं की कीमतों में 1.1% की छलांग मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार वायदा गिर गया, जबकि अल्पावधि ट्रेजरी यील्ड बढ़ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि CPI अपेक्षाकृत स्थिर रहने के बाद भी, PPI में इतनी तेजी फेड की आगामी ब्याज दर निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब BLS डेटा की सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में BLS के पूर्व आयुक्त को बर्खास्त किया है और नए प्रमुख के रूप में आलोचनाओं के बीच अर्थशास्त्री ई.जे. एंटोनी को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.