मोगा | विदेश भेजने के झांसे में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। सरदार नगर मोगा निवासी आतमा सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह को कनाडा वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली और अन्य इमीग्रेशन एजेंसियों ने 16.25 लाख रुपए की ठगी की।
कैसे हुई ठगी
आतमा सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे का वीजा बनवाने के लिए 18 सितम्बर 2023 को 4.25 लाख रुपए नकद दिए और बाकी राशि बैंक में जमा की। आरोपियों ने एग्रीमेंट बनाकर पैसे स्वीकार किए, लेकिन इसके बाद वे टाल-मटोल करने लगे। न तो बेटे को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए।
बैंक चेक भी फेल
आरोपियों ने 16.25 लाख रुपए का चेक कोटक महेन्द्रा बैंक से दिया, लेकिन 19 अप्रैल 2025 को चेक बाऊंस हो गया। इस तरह कथित आरोपियों ने मिलीभगत करके ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मोगा पुलिस ने आतमा सिंह की शिकायत पर राकेश रिशी, उसकी पत्नी प्रभा रिखी (रुद्राक्ष ग्रुप) और बीरम दास (आर.डी. कंसल्टेंट, मोहाली) के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।