Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा में सियासी घमासान – BJP का राजस्व मंत्री से सवाल न करने का ऐलान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीजेपी विधायक दल ने बड़ा फ़ैसला लिया है। बीजेपी विधायकों ने ऐलान किया है कि वे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से कोई सवाल नहीं पूछेंगे। बीजेपी का आरोप है कि मंत्री का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है। वहीं, जगत सिंह नेगी का कहना है कि बीजेपी जनता के सामने सच आने से डर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी राजस्व मंत्री का समर्थन किया है।

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि राजस्व मंत्री का विभाग आपदा से सीधा जुड़ा हुआ है, लेकिन वे लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। सदन में भी उनका आचरण ठीक नहीं रहता, इसी वजह से विधायक दल ने बहिष्कार का फ़ैसला लिया।दूसरी तरफ, जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष का उनसे सवाल न पूछना उनका निजी फ़ैसला हो सकता है, लेकिन वे जनता के सामने सच बोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिराज में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए थे, जहां प्रायोजित तरीके से विरोध कराया गया। नेगी ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लोगों ने तिरंगे का भी अपमान किया।

मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी प्रतिक्रिया 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष राजस्व मंत्री की सच बोलने की आदत से बौखलाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 5 गुटों में बंटी हुई है और केवल सुर्खियाँ बटोरने के लिए वॉकआउट करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद करने में जगत सिंह नेगी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिराज में तिरंगे का अपमान करने वाले अगर माफी मांग लें तो उनके ख़िलाफ दर्ज FIR वापस ली जा सकती है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.