Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सुक्खू का पलटवार…विपक्ष मुद्दाविहीन.. हिमकेयर योजना को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप

Shimla,19 August

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और उसे दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी गुटबाजी में उलझी हुई है और जनता से जुड़े मुद्दों पर बोलने की बजाय केवल विरोध की राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री ने हिम केयर योजना पर पूर्व भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने इस योजना में भारी गड़बड़ियां कीं और जनता का पैसा लुटाया। योजना पर पूर्व सरकार के समय करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च हुए, जबकि मौजूदा सरकार ने 550 करोड़ रुपए चुकाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना बंद नहीं की गई है, बल्कि आम और गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इसमें सुधार किए गए हैं। अब साल में चार बार कार्ड बन सकेंगे और प्रिंसिपल व एमएस को भी कार्ड जारी करने की शक्तियां दी गई हैं।सुक्खू ने आरोप लगाया कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में गड़बड़ी सामने आई है। एमबीबीएस के बाद निजी क्लिनिक चलाने वाले कुछ डॉक्टरों ने हिम केयर योजना के तहत 1-1 करोड़ तक के बिल जमा किए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

विपक्ष के वॉकआउट पर दी प्रतिक्रिया 

विपक्ष के वॉकआउट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय कानून जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन वे केवल प्रदर्शन करने में लगे हैं।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को लेकर उठे विवाद पर सीएम सुक्खू ने कहा कि नेगी एक प्रभावी मंत्री हैं और तथ्यों के आधार पर जवाब देते हैं। विपक्ष उनके बयानों से असहज होता है क्योंकि वे सच बोलते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.