Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल दृष्टिहीन संगठन का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, बैकलॉग नियुक्तियां पूरी करने और पेंशन बढ़ाने की मांग

Shimla, 19 August

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हिमाचल दृष्टिहीन संगठन ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद संगठन के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी लंबित मांगों को सरकार के सामने दोहराया।

संगठन के अध्यक्ष शोभू राम ने बताया कि दृष्टिहीन पिछले 680 दिनों से अधिक समय से शिमला के कालीबाड़ी स्थित रेन शैल्टर में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 1995 से बैकलॉग नियुक्तियां लंबित हैं, जिन्हें पूरा करने की मांग वे बार-बार सरकार से कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कई बार मुलाकात के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई फ्री सेवा कार्ड योजना में दृष्टिहीनों से 200 रुपए शुल्क लिया जा रहा है, जो उन्हें अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से चुकाना पड़ता है।संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि जिन बेरोजगार दृष्टिहीनों को आवास योजना के तहत मकान मिले हैं, उन्हें बीपीएल श्रेणी से बाहर किया जा रहा है, जिससे वे अन्य सरकारी लाभों से वंचित हो रहे हैं।

दृष्टिहीन संगठन ने सरकार से मांग की है कि बैकलॉग आधार पर नियुक्तियां जल्द पूरी की जाएं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.