राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज..गीता बसरा संग दिखे नए अवतार में
August 20, 2025
20 August,2025 बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म में राज कुंद्रा ‘करमजीत सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में उनका दमदार डायलॉग सुनाई देता है, जिसके बाद उनकी बॉक्सिंग और एक्टिंग दोनों सफर की झलक दिखाई जाती है। कहानी एक संघर्षशील इंसान की है, जो सपनों और रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।इस फिल्म में अभिनेत्री गीता बसरा करमजीत की पत्नी सिम्मी का रोल निभा रही हैं। दोनों की खुशहाल जिंदगी एक झूठ के सामने आने के बाद बदल जाती है, और रिश्ते में खटास आ जाती है। सिम्मी के पिता तक करमजीत को ताना मारते हैं कि वह “हीरो से डाकू” बन गया है।ट्रेलर के अंत में करमजीत अपने करियर में नया मोड़ लेते हैं और बॉक्सिंग की दुनिया में वापसी करने का फैसला करते हैं।राज कुंद्रा की इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “पंजाबी सिनेमा को नया हीरो मिल गया है, लेकिन मेरे लिए वह हमेशा से ही हीरो है।”मेहर’ 5 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...
Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।