Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर का शताब्दी वर्ष..लोकतंत्र की ऐतिहासिक धरोहर बनी इमारत

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का काउंसिल चैंबर आज अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह भवन भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का जीवंत प्रतीक है। यहां लिए गए फैसलों ने देश की राजनीति और समाज दोनों को नई दिशा दी है।

20 अगस्त 1925 को यह इमारत बनकर तैयार हुई थी, जिसका निर्माण कार्य 1920 में प्रारंभ हुआ था। उस समय भारत सरकार अधिनियम 1919 के अंतर्गत ब्रिटिश इंडिया की सरकार बनी थी, जिसमें कुल 145 सदस्य थे—104 चुने हुए और बाकी नामांकित। ग्रीष्मकालीन सत्र शिमला में ही आयोजित होते थे।

इसी भवन में पहली बार विठ्ठल भाई पटेल भारतीय अध्यक्ष (तत्कालीन प्रेसिडेंट) चुने गए थे। महिलाओं को मताधिकार देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव भी इसी सदन में पारित हुआ था। अध्यक्ष पठानिया ने बताया कि जिस स्पीकर की कुर्सी पर वे आज बैठते हैं, उस पर ब्रिटिश शासनकाल में क्राउन का प्रतीक होता था, जबकि स्वतंत्रता के बाद उसे अशोक स्तंभ से अलंकृत किया गया।उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव का हिस्सा है। यहीं से ऐसे फैसले हुए, जिन्होंने समाज और राजनीति को नई दिशा दी।

विधानसभा की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र अन्य राज्यों की तुलना में अधिक दिनों तक चलता है। जहां बड़े राज्यों में विधानसभा का सत्र 15–20 दिन भी नहीं चलता, वहीं हिमाचल में अपेक्षाकृत लंबे समय तक चर्चाएं होती हैं। उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों से अपेक्षा जताई कि वे गंभीरता और शालीनता के साथ बहस में हिस्सा लें.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.