Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव में वोट चोरी पर चौटाला ने कांग्रेस को घेरा

सोनीपत | हरियाणा की सियासत में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्टी नेता अभय सिंह चौटाला प्रदेशभर में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं और 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली देवीलाल जयंती के लिए जनता को आमंत्रित कर रहे हैं।

सोनीपत दौरे के दौरान अभय चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर तीखे वार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानबूझकर हारने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया ताकि बीजेपी को चुनाव में फायदा मिल सके। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया, अब अचानक इस पर सवाल क्यों खड़े किए जा रहे हैं।

मनीषा हत्याकांड पर सरकार को घेरा

भिवानी की मनीषा हत्या केस पर अभय चौटाला ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट अब क्यों सामने आया, एक हफ्ते पहले क्यों नहीं? सरकार और अधिकारियों के बयानों में तालमेल नहीं है—कभी हत्या, कभी आत्महत्या बताया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई नहीं बल्कि पंजाब पुलिस से करवाई जानी चाहिए।

दिल्ली सीएम पर हमले की निंदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना पर भी चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है, उन पर हमला करना गलत है। इससे किसी समस्या का समाधान नहीं होगा।

संसद में अमित शाह पर भी साधा निशाना

लोकसभा में अमित शाह द्वारा सदस्यता से जुड़े बिल पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। यदि किसी की सदस्यता खत्म करनी होगी तो पहले ईडी में मामला दर्ज होगा, फिर जेल भेजकर सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। बिना सजा के यह प्रावधान गलत है और यह कदम तानाशाही की ओर इशारा करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.