Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिफ्ट में फंसा मजदूर, दर्दनाक मौत से दहशत

गुरुग्राम  |  गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिल्डिंग मटीरियल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से 35 वर्षीय मजदूर राजेश की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला था और यहां शॉप नंबर-1 पर रहकर काम करता था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था राजेश

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश लंबे समय से आर्थिक संकट से परेशान था। सहकर्मियों ने बताया कि वह मेहनती था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते मानसिक दबाव में जी रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने कथित तौर पर लिफ्ट में फंसकर आत्महत्या की।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दे दी है। वे चूरू से गुरुग्राम रवाना हो चुके हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

तकनीकी खराबी पर भी जांच

जांच अधिकारी राजू धनखड़ ने बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं लिफ्ट में तकनीकी खराबी तो नहीं थी। इसके लिए सहकर्मियों और शॉप मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...

गुरुग्राम के सेक्टर-43 में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर राख

Summer express,गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-43 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से कमरे में फैल गई और वहां रखा फर्नीचर, कपड़े, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.