Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क

कैथल |  जिले की नानकपुरी कॉलोनी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ और गर्भपात किट बरामद की गई हैं। सीआईए-1 और एंटी नारकोटिक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 58,800 नशीली गोलियाँ और 300 गर्भपात किट समेत अन्य प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गली नंबर-1 और गली नंबर-4 में छापे मारे। पहली कार्रवाई में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 23,600 नशीली गोलियाँ बरामद कीं। वहीं, दूसरी रेड सीआईए-1 की टीम ने स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर की मौजूदगी में की, जिसमें 35,200 गोलियों के साथ 300 गर्भपात किट, 370 कैप्सूल और 940 अन्य नशीले पदार्थ मिले।

डीएसपी हेडक्वार्टर बीर भान ने बताया कि दोनों छापेमार कार्रवाई अलग-अलग टीमों द्वारा की गई। बरामद दवाइयों और किट को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयाँ और गर्भपात किट कहां से लाई गईं और किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.