Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

23 से 27 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून..कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आज रात से मॉनसून दोबारा सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर 27 अगस्त तक देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश होगी।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र ने बताया कि 24 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जबकि 25 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना है।

सामान्य से अधिक हुई बारिश

अगस्त माह में प्रदेशभर में सामान्य से 32% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। ऊना और कुल्लू जिलों में यह आंकड़ा दोगुना तक पहुंच गया है। वहीं 21 जून से अब तक पूरे हिमाचल में औसत से 17% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने खुद तैयार कीं आकर्षक राखियां

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। रोज पब्लिक स्कूल, सुल्याली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, लेखन...

हिमाचल में 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त की शाम से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में...

जयराम ठाकुर ने टैक्सी ऑपरेटरों का आमरण अनशन खत्म करवाया, यूनियन ने 2027 में भाजपा समर्थन का किया ऐलान

Summer express, संजू, शिमला। रक्षाबंधन के दिन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया। शिमला के चौड़ा मैदान में पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों का अनशन शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समाप्त करवाया। इसके...

रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, हरियाणा रोडवेज में निशुल्क सफर से मायके पहुंचीं महिलाएं

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा का बहनें जमकर लाभ उठा रही हैं। प्रदेशभर में महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और राखी बांधकर त्योहार मना रही हैं। इस...

आयुष्मान योजना के 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, आईएमए ने दी बंद की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का दावा है कि कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। भुगतान में देरी के कारण अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.