Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहारवासियों को पीएम मोदी का तोहफा

बिहार  |  बिहार में विकास की रफ्तार तेज़ करने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे और करीब 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

औंटा-सिमरिया पुल और बिजली परियोजना का उद्घाटन

पीएम मोदी ने बक्सर में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बनी 660 मेगावाट बिजली परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गंगा नदी पर 1.86 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले औंटा-सिमरिया पुल का भी शुभारंभ किया। करीब 1,870 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पुल पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

रेलवे को मिली नई सौगात

प्रधानमंत्री ने बिहार से दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई—

  • गया से दिल्ली तक अमृत भारत एक्सप्रेस
  • वैशाली से कोडरमा तक बौद्ध सर्किट ट्रेन

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 12,000 लाभार्थियों और शहरी योजना के तहत 4,260 लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम

पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। करीब 1,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में आधुनिक ओपीडी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं होंगी। इससे बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को सस्ती व उन्नत कैंसर इलाज मिलेगा और महानगरों में जाने की मजबूरी कम होगी।

सड़क और शहरी विकास की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री ने एनएच-31 के बख्तियारपुर-मोकामा चार लेन खंड का उद्घाटन किया, जिससे यातायात सुगम होगा और माल ढुलाई बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने लगभग 1,260 करोड़ रुपये की शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इनमें औरंगाबाद, जहानाबाद, लखीसराय और जमुई में जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क परियोजनाएं शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.