चीन | चीन के उत्तर-पश्चिमी किंघई प्रांत में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, पुल के घुमावदार नीले मेहराब का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। तस्वीरों में पुल का एक मुड़ा हुआ हिस्सा नीचे पीली नदी में लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना शुक्रवार देर रात लगभग तीन बजे हुई, जब 16 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। अचानक एक स्टील केबल टूटने से वे नदी में गिर गए। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए नावों, हेलीकॉप्टर और रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अंग्रेजी अखबार ‘चाइना डेली’ के अनुसार, यह पुल 1.6 किलोमीटर लंबा है और नदी की सतह से 55 मीटर ऊँचा है।