Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राशन कार्ड विवाद: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर किया हमला

जालंधर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राशन कार्ड कटने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब वोट चोर होने के बाद राशन चोर बन गई है। सी.एम. मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पी.डी.एस. (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत 8,02,994 लोगों के राशन कार्ड काट रही है, जिससे करीब 32 लाख लोग मुफ़्त राशन से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब सरकार किसी का राशन छीनने नहीं देगी।

केंद्र के कैंप और निजी डेटा पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी का निजी डेटा कैसे मांग सकती है। वह 1000 रुपये की योजना में आधार, पैन या राशन कार्ड नहीं मांगते। लेकिन भाजपा लगातार आधार, पैन और वोटर कार्ड की मांग क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की योजनाओं में पहले चूल्हा और घर देने की बात होती है, लेकिन बाद में लोग योजना के पात्र नहीं रहते।

राशन कार्ड कटने के मानदंड

भगवंत मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने राशन कार्ड कटने के लिए स्पष्ट मानदंड तय किए हैं। यदि किसी के पास चार पहिया वाहन, 25 लाख से अधिक का टर्नओवर, ढाई एकड़ से अधिक जमीन या सरकारी नौकरी है, तो कार्ड कट जाएगा। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी में है और दूसरे शहर शिफ्ट हो जाता है, तो बाकी परिवार का क्या होगा? सी.एम. मान ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, किसी का राशन कार्ड नहीं कटेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 6 महीने का समय मांगा है ताकि फर्जी लाभार्थियों की पहचान की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.