Chintpurni, Vikas
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री से सगाई होने के उपरांत एसडीएम अंब सचिन शर्मा अपने माता-पिता सहित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन भी किया।
मंदिर में मिला आशीर्वाद
मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर एसडीएम सचिन शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल, मंदिर ट्रस्टी तिलक राज कालिया तथा पुजारी नव कालिया सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का परिवार
हिमाचल प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर 2022 को पदभार संभाला था। वर्तमान में वे जल शक्ति, परिवहन, भाषा, कला और संस्कृति विभागों की जिम्मेदारी देख रहे हैं। उनकी पुत्री आस्था अग्निहोत्री एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम द्वारा शाम लगभग 4 बजे अपनी पुत्री की सगाई का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे एसडीएम सचिन शर्मा अपने परिवार संग माता चिंतपूर्णी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे।