Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन पर घिरी.. विपक्ष ने उठाए सवाल

Mandi, Dharamveer

प्रदेश में आई आपदा को लेकर विधानसभा में सरकार विपक्ष को संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग पर सदन में आपदा पर चर्चा तो की गई, लेकिन सरकार यह बताने में असमर्थ रही कि नुकसान की भरपाई कैसे और कब तक होगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक न तो राहत राशि का स्पष्ट ब्योरा दिया गया और न ही भविष्य की कोई ठोस कार्ययोजना सदन में रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल एक मंत्री से जुड़े घटनाक्रम पर ही बोलती रही, जबकि प्रभावित जनता को राहत पहुंचाना ज्यादा जरूरी है।

बालीचौकी में प्रभावितों से मुलाकात

रविवार को जयराम ठाकुर बालीचौकी पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट की और स्थिति का जायजा लिया। ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में करीब 40 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि अन्य कई भवन आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रभावितों को चैक, राशन और अन्य राहत सामग्री वितरित की तथा भरोसा दिलाया कि हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।उन्होंने प्रदेश सरकार से भी अपील की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाई जाए और पुनर्वास की ठोस योजना जल्द बनाई जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.