Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोल्डन पलवल: कपिल बैसला ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में दिलाया भारत को स्वर्ण

Palwal, 24 August 

कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में पलवल के लाल कपिल बैसला ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया। रविवार को उनके पैतृक गांव मुनीरगढ़ी लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून-विधायी मंत्री गौरव गौतम भी कपिल के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

मंत्री ने कहा – “अब खेलों में पीछे नहीं रहेगा पलवल”

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कपिल की उपलब्धि से पूरा पलवल जिला गौरवान्वित है।कपिल बैसला ने देश की झोली में मेडल डालकर युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य किया है। पहले पलवल खेलों में पिछड़ा रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दे रही है और युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि खेल ही असली रास्ता है जो परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।

कपिल बोले – “देश के लिए खेलना गर्व की बात”

गोल्ड मेडलिस्ट कपिल बैसला ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा  कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है। मेरी इस उपलब्धि में माता-पिता और समाज के सभी लोगों का योगदान है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे खेलों में भाग लें और देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री नायब सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.