Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की गौशालाओं को 358 करोड़ की चारा अनुदान राशि : CM नायब सिंह सैनी

Sirsa, 24 August

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले साढ़े दस वर्षों में चारे के लिए कुल 358 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी है। उन्होंने बताया कि सरकार गौवंश संरक्षण और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार सांय सिरसा स्थित श्री गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने जिला सिरसा की 137 गौशालाओं को 9 करोड़ 83 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इसी क्रम में पूरे प्रदेश की 605 गौशालाओं को कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गया है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपये, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण मंत्री ने 11-11 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा को बेसहारा गौवंश से मुक्त कराने के लिए तीन गौ अभ्यारण्य पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि चार नए गौ अभ्यारण्य भी बनाए जा रहे हैं। इनमें लगभग आठ हजार गौवंश को आश्रय मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं में गाय के गोबर व गोमूत्र से जैविक खाद, प्राकृतिक पेंट, बर्तन, धूपबत्ती, साबुन और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इससे गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गाय, गंगा और गीता के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मलेशिया में हार्ट अटैक से जगराओं के युवक की मौत, 3 साल पहले कर्ज ले गया था विदेश

हेमराज बब्बर | जगराओंपरिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन साल पहले कर्ज लेकर मलेशिया गए जगराओं के गांव पोना निवासी 30 वर्षीय कमल कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के पहले ही निधन के बाद कमल...

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी इमारत गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जबकि चार लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।यह हादसा प्लॉट नंबर 28/9 में हुआ, जहां कबाड़ से संबंधित काम किया...

पंचकूला में डबल मर्डर से सनसनी, पहले युवक की हत्या, कुछ घंटे बाद दोस्त का शव मिला

समर न्यूज। पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर-19 में 20 वर्षीय संजीत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुरानी...

भगवंत मान राज्य के हर निवासी की पहली पसंद : कुलवंत सिंह

सागर पाहवा | मोहालीपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पूरे पंजाब में -लोक मिलनी प्रोग्राम -कर रही है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी प्रोग्राम- के तहत गांव सुखगढ़ और रायपुर खुर्द के लोगों से मुलाकात की और उनसे गांव से जुड़े...

तरुण चुघ ने अमित शाह से की मुलाकात

दलजीत विक्की | दिल्लीराज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा तथा राज्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.