Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव में प्रेमिका से मिलने आया युवक टुकड़ों में मिला

गुड़गांव | डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के खुशबू चौक पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश टुकड़ों में मिली। मृतक की पहचान बिहार के किशनपुर निवासी 28 वर्षीय राकेश मंडल के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर गुड़गांव की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिस्त्री का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, राकेश 3 अगस्त को अपनी प्रेमिका से मिलने गुड़गांव आया था और उसके बाद से ही लापता था। कई दिन बाद जब परिजनों को उसकी लोकेशन प्रेमिका से मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और जंगल के अंदर राकेश का शव टुकड़ों में बिखरा हुआ मिला। पास में पेड़ से चुन्नी बंधी थी, वहीं जमीन पर धड़ और हाथ पड़े मिले। शव के पास मिले बैग से उसके कपड़े और निजी सामान बरामद हुए।

परिजनों ने प्रेमिका पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राकेश की आखिरी लोकेशन उसी के पास थी और शव तक पहुंचने की जानकारी भी उसी ने दी। वहीं, पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उनका कहना है कि शव पुराना होने की वजह से संभावना है कि राकेश ने आत्महत्या की हो और बाद में जंगली जानवरों ने उसे नोच डाला, जिससे शव टुकड़ों में बिखर गया।

परिजनों का आरोप है कि राकेश की मौत के बाद भी उसकी इंस्टाग्राम आईडी से चैट होती रही और कुछ दिन बाद उसका नाम बदलकर ‘बिक्की कुमार’ कर दिया गया। इससे परिजनों को हत्या की आशंका और गहरी हो गई।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मृतक की प्रेमिका से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...

अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में चमकी हिमाचल की बेटी, आध्या पंडित बनीं वैलिडिक्टोरियन

Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.