Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक रैली से सत्ता हिलाएंगे अभय चौटाला, भाजपा-कांग्रेस पर वार

जींद  | इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने रोहतक में 25 सितंबर को होने वाले ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक 90 विधानसभा क्षेत्रों में 27 बैठकें कर चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

कांग्रेस-भाजपा पर वार

अभय ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आईएनएलडी को भाजपा की बी-टीम बताती रही, जबकि असल में हुड्डा परिवार ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता दिलाने में मदद की। चौटाला बोले– “1977 से 2000 तक हमने कांग्रेस की जड़ें काटीं, इस बार रोहतक में लोग कांग्रेस की रीढ़ तोड़ेंगे।”

जजपा पर तंज

जजपा को आड़े हाथ लेते हुए अभय बोले कि लोगों ने इस पार्टी का इलाज कर दिया। झूठे वादे करने वाली जजपा अब एक लाख वोट भी नहीं जुटा पाई।

चौधरी ओपी चौटाला की कमी

उन्होंने माना कि इस बार जयंती कार्यक्रम में चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की अनुपस्थिति सभी को खलेगी, लेकिन उनके आशीर्वाद से कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

INDIA गठबंधन और सीबीआई पर बयान

अभय चौटाला ने दावा किया कि यदि आईएनएलडी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होती तो भाजपा आज सत्ता में न होती। राहुल गांधी के आरोपों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा– “कांग्रेस और भाजपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।” मनीषा हत्याकांड पर बोले कि सीबीआई भाजपा की कठपुतली है, जबकि हरियाणा पुलिस पर उन्हें भरोसा है।

नायब सैनी को ‘डमी CM’ कहा

अभय ने नायब सैनी को डमी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि हरियाणा में असल में अब भी मनोहर लाल खट्टर की ही सरकार चल रही है।

25 सितंबर की रैली का दावा

अभय ने ऐलान किया कि रोहतक की रैली में लाखों लोग जुटेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर सुखबीर बादल और उमर अब्दुल्ला समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.