Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं की ट्रॉली से टकराया कंटेनर

बुलंदशहर  | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार शाम नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोगामेड़ी दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। ये सभी कासगंज जिले के सोरो क्षेत्र के रफायदपुर गांव के रहने वाले थे और राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित जाहरवीर गोगाजी मंदिर के दर्शन के लिए गोगामेड़ी जा रहे थे।

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि हाईवे पर लगातार बढ़ते हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था कड़ी की जानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...

त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल से गुजर रहीं 18 विशेष ट्रेनें, कालका-शिमला रेल सेक्शन जनवरी तक खोलने का लक्ष्य

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला मंडल से गुजरने वाली 18 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए छह से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़, बठिंडा, अंबाला और सरहिंद सहित...

5 नवंबर को अंबाला पहुंचेंगे अमित शाह, 1857 की क्रांति पर बने शहीदी स्मारक का करेंगे उद्घाटन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला पहुंचकर इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व...

पलवल में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं विकास योजनाएं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.