Facebook-f Youtube X-twitter

हवाई हमले से दहला यमन, इजराइल ने रची बड़ी रणनीति?

यमन  |  यमन की राजधानी सना तड़के जोरदार धमाकों से गूंज उठी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने हवाई हमले किए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा हाल ही में इजराइल पर क्लस्टर बम दागे जाने के जवाब में हुआ है।

हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाक़े पर यह 17 अगस्त के बाद पहली बड़ी कार्रवाई है। विद्रोहियों के अल-मसीरा चैनल ने दावा किया कि राजधानी सना को निशाना बनाया गया।

दरअसल, इजराइल ने इससे पहले कहा था कि हूती गुटों के कब्ज़े वाले ऊर्जा संयंत्रों का इस्तेमाल हथियारबंद गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हूती विद्रोही पिछले 22 महीनों से लगातार इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। वे लाल सागर में जहाजों को भी निशाना बना चुके हैं। विद्रोहियों का कहना है कि यह सब वे गाज़ा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में कर रहे हैं।

इजराइली वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात यमन से दागा गया क्लस्टर बम वाला मिसाइल एक नए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर बमों का इस्तेमाल रोकथाम को और मुश्किल बना देता है और यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.