चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही बुधवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बड़े भाई राजेंद्र विज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार उन्हें अधरंग की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनकी जांच में जुटी हुई है और उन्हें आवश्यक इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन और समर्थक चिंतित हैं। विधानसभा की कार्यवाही के बीच यह खबर सामने आने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।