Una, 25 August
जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए सोमवार, 25 अगस्त को ऊना जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
भारतीय मौसम विभाग शिमला ने जिले में 25 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 24 अगस्त को हुई लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो चुकी हैं। इसके चलते कई लिंक सड़कें भी बाधित हैं, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही पर खतरा बढ़ गया है।इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।जतिन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संस्थानों के प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।