Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-चीन सीमा व्यापार शिपकी-ला दर्रे से 2026 में फिर शुरू होगा…कैलाश मानसरोवर यात्रा भी बहाल

Shimla, 25 August


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से भारत और चीन ने सीमा व्यापार को तीन निर्दिष्ट बिंदुओं—शिपकी-ला (हिमाचल प्रदेश), लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू-ला (सिक्किम)—से फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्ष 2026 से कैलाश पर्वत और मानसरोवर यात्रा को भी पुनः आरंभ करने पर राज़ी हो गए हैं।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच हाल ही में हुई वार्ता में इस समझौते पर सहमति बनी। कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 से यह व्यापार बंद था।शिपकी-ला मार्ग, जो कभी सिल्क रूट का हिस्सा रहा है, को 1994 के भारत-चीन समझौते के तहत सीमा व्यापार बिंदु घोषित किया गया था। राज्य सरकार का मानना है कि इसके पुनः शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही, शिपकी-ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर बुशहर और पूह से शिपकी-ला तक सड़क मार्ग पहले से मौजूद है, जिससे यात्रियों के लिए आधार शिविर और आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास संभव होगा।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया कि राज्य के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता में प्राथमिकता दी गई

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.