26 August, 2025
एशिया कप 2025 का आगाज नौ सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के लंबे समय से जुड़े मसाज थैरेपिस्ट राजीव कुमार को सपोर्ट स्टाफ से बाहर कर दिया है।
राजीव कुमार साल 2016 से भारतीय टीम के साथ जुड़े थे और खिलाड़ियों की थकान दूर करने में अहम भूमिका निभाते थे। लगभग 15 साल से वह टीम का अभिन्न हिस्सा रहे, लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया।राजीव ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी साझा की और बताया कि वह अब एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। इस फैसले के बाद सपोर्ट स्टाफ में बदलाव की अटकलें और तेज हो गई हैं।