Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेहड़ी वालों को बड़ी सौगात, अब पेंशन की गारंटी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर के लाखों रेहड़ी-पटरी वालों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि पीएम स्वनिधि योजना के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को अटल पेंशन योजना (APY) से जोड़ा जाएगा। पेंशन नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन एस. रमन ने इस पहल की जानकारी दी।

क्या है पीएम स्वनिधि योजना?

1 जून 2020 को शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का मकसद छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत बिना गारंटी के तीन चरणों में अधिकतम 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है।

  • पहले चरण में 10,000 रुपये,
  • दूसरे चरण में 20,000 रुपये और
  • तीसरे चरण में 50,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

अब तक इस योजना का प्रदर्शन बेहद सकारात्मक रहा है। पहले चरण का लोन लेने वाले करीब 82% लाभार्थियों ने समय पर कर्ज चुकाया है और उनमें से 80% लोगों को आगे की किस्त के लिए जोड़ा गया है।

अटल पेंशन योजना से मिलेगा सुरक्षित भविष्य

सरकार की कोशिश है कि स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाए ताकि उन्हें दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा मिल सके। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के लोग शामिल हो सकते हैं और 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन पा सकते हैं।

इस योजना की एक खासियत यह भी है कि लाभार्थी की मृत्यु के बाद पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलती है। बीते वर्ष इसमें जुड़ने वाले 1.17 करोड़ लोगों में से 55% महिलाएं थीं।

सरकार का मानना है कि यह कदम गरीब और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.