Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार की नई योजनाओं से मिलेगा हर नागरिक को फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए कई सामाजिक और आर्थिक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का मकसद जनता को वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। हालांकि कई लोग इन योजनाओं के बारे में अनजान रहते हैं और लाभ से वंचित रह जाते हैं।

प्रमुख योजनाओं की पूरी जानकारी

  • पीएम किसान योजना
    किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों (2,000 रुपये प्रति किस्त) में वितरित किए जाते हैं।
  • आयुष्मान भारत कार्ड योजना
    इस योजना के तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध है।
  • अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
    10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को 8,000 से 12,000 रुपये तक की राशि दी जाती है।
  • सक्षम युवा बेरोजगार भत्ता योजना
    12वीं पास या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को 1,200 से 3,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
  • विवाह शगुन योजना
    शादी के समय 21,000 से 71,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • आपकी बेटी हमारी बेटी योजना
    अनुसूचित जाति/बीपीएल परिवार की पहली बेटी और किसी भी जाति की दूसरी बेटी के लिए LIC में 21,000 रुपये का निवेश किया जाता है। 18 वर्ष की आयु पर राशि भुगतान की जाती है।
  • HAPPY कार्ड योजना
    हरियाणा परिवहन विभाग की योजना, जिसमें रोडवेज बसों में सालाना 1,000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है।
  • हर घर हर ग्रहणी योजना
    महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।
  • लाडो लक्ष्मी योजना
    महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी।

पेंशन योजनाएं

  • 60% अंगविकलांग: 3,000 रुपये
  • अविवाहित: 3,000 रुपये
  • विधवा/विदुर: 3,000 रुपये
  • पति का घर छोड़ने या गुमशुदा होने पर: 3,000 रुपये
  • दिव्यांग 60%: 3,000 रुपये
  • पिता की मृत्यु पर बच्चों को आधी पेंशन (21 वर्ष तक)
  • बोन्ने (Dwarf): 3,000 रुपये
  • किन्नर (हिजड़ा): 3,000 रुपये
  • स्कूल ना जाने वाले हैंडीकैप बच्चे: 3,000 रुपये
  • एसिड अटैक पीड़ित और महिलाएं: 3,000 रुपये
  • मां की 45 वर्ष के बाद और घर में लड़का ना होने पर: 3,000 रुपये
  • बुजुर्ग (60+): 3,000 रुपये
  • कैंसर स्टेज 3 या 4 मरीज: 3,000 रुपये

इन योजनाओं के माध्यम से हरियाणा सरकार जनता को समान अवसर और आर्थिक सुरक्षा देने का प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.